इंदौर में 51 साल की उम्र में मां बनी महिला, बोली – घर आई जानकी

इंदौर। कल 51 साल की उम्र में मां बनीं महिला का कहना है कि शादी के 35 साल बाद इतनी खुशी मिली है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बिटिया आई है।
अशोक नगर की रहने वाली कांता डिलीवरी के बाद काफी देर तक बेसुध थीं। जब उन्हें होश आया और बेटी को देखा तो उनके मुंह से निकला जानकी। 51 साल की कांता के लिए 22 जनवरी का दिन दोगुनी खुशी लेकर आया। शादी के 35 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी। दूसरा, इसी दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।