बायपास गरोठ पुलिया पर दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला -पत्नी की मौके पर हुई मौत, गिरने पर पति हुआ बेहोश

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। मायके में हुई गमी के बाद कार्यक्रम में शामिल होने गई महिला
बीती रात बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में तेजगति से आये
वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर
मौत हो गई। पति बहोश हो गया था।चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना भैरवगढ़ से आगररोड की ओर आने
वाले बायपास मार्ग गरोठ पुलिया पर हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची
थी, बाइक सवार दंपति घायल हालत में पड़े थे। दोनों को जिला अस्पताल लाया
गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति बेहोशी की हालत
में था। जिसे कुछ देर बाद होश आने पर सामने आया कि वह दयाराम गुरजाती 48
वर्ष नजरपुर का रहने वाला है। उसके साथ पत्नी कचंनबाई 45 वर्ष बाइक पर
सवार थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रात में ही परिजन जिला अस्पताल
पहुंच गये थे। जिन्होने बताया कि मृतिका कंचनबाई का मायका ग्राम खरेट में
है। जहां गमी होने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात 10 बजे पति
के साथ बाइक से ग्राम नजरपुर आ रही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर
मामले में मर्ग कायम किया और मृतिका कंचनबाई का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस
के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला था।
जिसकी तलाश के लिये आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जाएगें।