निगम अध्यक्ष द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को मालीपुरा से होकर देवास गेट, चामुंडा माता, फ्रीगंज, शाहिद पार्क होते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई जिसका स्वागत निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा ग्रांड होटल पर नगर निगम मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा करते हुए किया गया एवं रथ में विराजित भगवान श्री राम की वेशभूषा में विराजित कलाकार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।  इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्रीमती अंजलि बालकृष्ण पटेल, एवं महिला मोर्चा की सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।