रामोत्सव यात्रा से राममय हुआ नगर, यात्रा में मनमोहक झांकिया निकली, थिरके श्रद्धालुजन

बड़नगर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा रामोत्सव यात्रा निकाली गई। जिसमें माता शबरी , अहिल्या उद्धार, केवट राम, राम भरत मिलाप एवं राम दरबार की अदभुत झाकियों को लोग निहारते रहे। झांकियां सरस्वती शिशु मंदिर हजारीबाग से प्रारम्भ होकर शांतिनिकेतन ,जूना शहर,बड़ी हवेली, जयस्तंभ, अशोक हॉस्पिटल, डाबरी चौक, धानमंडी, गांधी चौक, नयापुरा होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षक कॉलोनी पहुंची।
इस भव्य यात्रा में विद्यार्थी बाल कलाकारों जब राम सीता जी के स्वरूप में जब नगर की सड़को पर चल रहे थे तो मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था स्वयं राम सहित सभी देवता नगर में आए और हमें लगा सनातन संस्कृति के अनुरूप वातावरण निर्मित हो गया। सड़क पर जगह जगह राम सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न सहित पूरी अयोध्या नगरी धरा पर उतर आई हो। यात्रा में सबसे आगे अश्व सवार विद्यार्थी अपने हाथो में सनातन संस्कृति का प्रतीक भगवा ध्वज लिए चल रहा था । राम यात्रा मै राम की वानर सेना, नल नील, जामवंत, हनुमान और यात्रा के अंत में रथ पर राम दरबार के साथ साथ राम का जयकारा लगाते हुए आम जन चल रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व यह रामोत्सव यात्रा निकाली ,जिसने नगर को राम मय कर दिया साथ लोग भगवान राम के भजनों पर नाचते झूमते नजर आएं।
यात्रा में ये रहे शामिल
विधायक जीतेन्द्र सिंह पंड्या, नपा अध्यक्ष अभय टोंग्या, नपा उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, विद्या भारती मालवा प्रान्ती उज्जैन विभाग सामान व्यय महेंद्र कुमार भगत, महिला एवं बाल कल्याण समिति के अधक्ष अशोक कुमार गोधा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण चेलाणी, सचिव आशीष शुक्ला, सह सचिव राजकुमार पोरवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ नीमा, और सदस्य गन सतीश गहलोद, शेर सिंह झाला, अरविन्द महेश्वरी, संस्था प्राचार्य विष्णु श्रोत्रिय उपस्थित थे। जानकारी संस्था सचिव आशीष शुक्ला ने दी।