महिलाएं कर रही घर-घर अपील…22 को सजाओ घर आंगन

उज्जैन। उज्जैन में विश्व ब्राह्म्ण समाज संघ और अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर अपील कर रही है कि वे 22 जनवरी के दिन अपने घर आंगन में रोशनी कर अयोध्या में होेने वाले प्राण  प्रतिष्ठा महोत्सव में अपनी शहर में रहकर ही अपनी सभागिता करें।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सावित्री महंत ने बताया कि उज्जैन शहर में संस्था की महिलाएं घरों में जाकर विशेषकर घर की महिलाओं से संपर्क साध रही है और यह अपील की जा रही है कि वे भी 22 जनवरी को अपने घर आंगन में दीपों से रोशनी करें। उन्होंने यह भी बताया है कि संस्था द्वारा इस दिन अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी करेगी। इसकी तैयारियां की गई है। विगत दिनों भी संस्था से जुड़ी महिलाओं की एक बैठक आयोजित हुई थी जिसमें कई निर्णय लिए गए।