नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष बालक नाथ जी पहुंचे महाकाल, गर्भगृह में किया अभिषेक, परिसर में लगाई झाड़ू

उज्जैन। नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष, अलवर के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में विधायक महंत श्री बालक नाथ जी महाराज आज सुबह इंदौर से उज्जैन आए और महाकाल दर्शन करने पहुंचे। भर्तृहरि गुफा के योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज उन्हें महाकाल मंदिर लेकर आए। बालक नाथ जी ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक, पूजन किया। इसके पश्चात बाहर परिसर में उन्होंने झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश भी दिया। रामनाथ जी महाराज ने बताया कि बालक नाथ जी ने दोपहर में भर्तृहरि गुफा पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की व काल भैरव के दर्शन करने के बाद बगलामुखी धाम पहुंचे जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। शाम को वे देवास के लिए रवाना होंगे।