आशीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर

भोपाल।  इंदौर-भोपाल के कलेक्टर सहित सात आईएएस को प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने इधर से उधर कर दिया है।
आशीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं, जबकि वर्तमान इंदौर कलेक्टर इलैया टी राजा को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। कौशलेंद्र भोपाल कलेक्टर होंगे। इस तरह 7 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि आशीष सिंह पहले इंदौर नगर निगम आयुक्त भी रह चुके हैं। इसके बाद वे उज्जैन कलेक्टर बनाए गए थे।