उज्जैन में  सीजन की सबसे सर्द रात रही। क्योंकि अब रात का पारा गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच गया है।

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पश्चिमीविक्षोभ के असर के चलते शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम पारा भी लगातारकम हो रहा है। हालांकि, दिन का तापमान बीते एक हफ्ते से एक जैसा बना हुआ।\रविवार-सोमवार की मध्य रात को रात का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी ठंड काअसर दिखाई दिया। हवा की रफ्तार सुबह के समय तो रुकी रही लेकिन शाम को 6किलो मीटर प्रति घंटे से दर्ज की गई। आर्द्रता सुबह 86 व शाम को 49 दर्जकी गई।