महिला से छेड़छाड़ करने वाला हिरासत में

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। आर्य समाज मार्ग पर रहने वाले 33 वर्षीय महिला के साथ रविवार शाम छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर निजातपुरा में रहने वाले कमल मालवीय को हिरासत में लिया है। जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में भी  कायमी की गई है। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिनों से कमल उसका पीछा कर रहा था। शाम को जब वह घर लौट रही थी उसने रास्ते में रोक बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।