उत्तर-भारत की ओर से आने वाली हवा ने बढाई ठंड -माह के अंतिम 10 दिन तापमान में आयेगी गिरवाट, शीत लहर के आसार

New Delhi: Vehicles move on a road during a cold and foggy winter night, in New Delhi, Wednesday, Jan. 4, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI01_04_2023_000291A)

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। आसमान साफ होने के साथ उत्तर-भारत की ओर से आ रही हवा से अब ठंड बढ़ती दिखाई दे रही है। रविवार को धूप खिली होने के बावजूद ठंड महसूस हो रही थी। शाम ढलते ठिठुरन महसूस होने लगी थी। मौसम विभाग ने 4 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान जताया है। जिससे दिसंबर माह के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट आयेगी।
26 नवबंर को मौसम का मिजाज बिगड़ गया था और मावठे की बारिश हुई थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। 10 दिनों तक आसमान में बादल छाए हुए थे। 8 दिसबंर के बाद से आसमान साफ था और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के साथ हवा का रूख उत्तरी दिशा का होने से शहर में ठंड बढ़ती दिखाई दे रही है। रविवार को दिनभर ठंडी हवा से सिहरन बनी हुई थी। शाम को सूरज ढलने के बाद ठिठुरन महसूस होने लगी थी। जीवाजीराव वेधशाला पर अधिकतम तापमान में 25.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामन्य से 5 डिग्री कम था। शाम को आर्द्रता का प्रतिशत 50 रहा। इससे पहले शनिवार-रविवार रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा था और रविवार सुबह की आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज हुई थी। मौसम वैज्ञानिको की माने तो 22 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते आसमान में बादल दिखाई देगें और प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। जिससे तापमान में ओर गिरावट आयेगी। हवा की रफ्तार तेज होने से शीत लहर महसूस हो सकती है। दिसंबर माह के अंतिम दिन और जनवरी माह का प्रथम सप्ताह कड़ाके की ठंड का रह सकता है।
ठंड से बचाव के लिये जलाए अलाव रविवार सुबह से ठंडी हवा के चलते धूप में ठंडक बनी हुई थी, बावजूद लोग धूप का आंनद लेते दिखाई दिये। शाम को ठिठुरन बढऩे पर ठंड से बचाव के लिये अलाव जलाए जाने लगे थे। पॉश कालोनियों में शाम 7 बजे बाद ही सन्नाटा दिखाई देने लगा था। अवकाश का दिन होने से बाजार आधा-अधूरा खुला था जो शाम 6 बजे बाद ही बंद हो गया था। सिर्फ किराना दुकानों के साथ गर्म कपड़ो की दुकाने रात 9 बजे तक खुली दिखाई दे रही थी। शाम को ठंड बढऩे से सोमवार सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावको की चिंता बढ़ गई थी।