गुरूवार: आज का राशिफल .. 14 . 12 . 2023

​मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज आप लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी जातकों को आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी डील में आपको आज आज बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी में बदलाव का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर सुनने को मिल सकती है।आज भाग्य 96% तक आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

​वृषभ राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

आज वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका प्रभाव और महत्व बढेगा। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक सुख शांति मिलेगी। लव लाइफ में किसी बात से पार्टनर का मूड खराब हो सकता है, इसलिए आज लव लाइफ में बहुत ही संभलकर चलना होगा।आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मिथुन राशि वालों का मूड किसी बात से ऑफ होगा

मिथुन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज कि दिन भी आपका बीते दिनों की तह व्यवस्तता वाला रहेगा। कुछ ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आपका मूड खराब होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ शिकायतें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थी आज खुश रहेंगे, इनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का यथासंभव जप करें और शिवजी का अभिषेक करें।

कर्क राशि के लिए दिन खर्चीला रहेगा

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज पूर्व में किए गए कार्य का लाभ मिलेगा। आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी विवादित विषय का हल निकलने से भी आज आप आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा वाहन पर भी आपका आकस्मिक खर्च हो सकता है। बच्चों की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। चाचा ताऊ से मेलजोल बनाकर रखें इनसे आपको लाभ और खुशी मिल सकती है।

​सिंह राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। अगर आज आपको कोई छोटी-मोटी समस्या आती है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। यदि आज आप वाहन चलाते समय लापरवाही बरतेंगे तो दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने बिजनेस में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपने कोई बिजनेस करने का मन बनाया है तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि वालों के लिए दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान होंगे। मन में उलटे सीधे विचार आकर आपको विचलित कर सकते हैं। सलाह है कि जो भी काम करें उसमें गंभीरता बनाए रखें और एक बार में एक ही काम को करें। आज आप शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने से आपको परेशानी हो सकती है।

तुला राशि वालों को लाभ और सुख मिलेगा

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके स्नेह और सद्भाव बना रहेगा। आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक समस्या है तो आज उससे राहत मिलती नजर आ रही है। धन संपत्ति से जुड़ा कोई मामला विचाराधीन है या इस पर कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मायके की ओर से इस राशि की महिलाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आप परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

​वृश्चिक राशि वालों के सुख साधनों में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपके प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने काम का तरीका बदलकर आज कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का स्थान बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। फैमिली में भाई बहनों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढेगा। आज यात्रा से संबंधित भी प्लानिंग हो सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि वालों को लोन और कर्ज के मामले में सफलता मिलेगी

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज धन लाभ मिलेगा, बिजनस में तरक्की के अवसर पाएंगे। कर्ज मुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। अगर आपने हाल ही में किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। इससे आपके सिर का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा। संतान को रोजगार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर पर किसी मेहमान अथवा मित्र के आगमन से आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा संबंधी प्लानिंग हो सकती है।

मकर राशि वालों को आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी

आज गुरुवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपनी समझदारी और कूटनीति से आज विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बना सकते हैं। अगर आप कोई नया कारोबार या व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगाो। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास सफल रहेगा। अगर आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए किसी परिचित से बात कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

​कुंभ राशि की सफलता से लोग ईर्ष्या करेंगे

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने निजी कार्यों कों समय पर निपटाते नजर आएंगे और अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे लेकिन आज आप किसी की भी परवाह नहीं करेंगे और अपना काम अपने हि्साब से करते रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और आपके काम करने की शैली आपको लाभ दिलाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज रिलैक्स होकर काम करेंगे अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, नहीं तो लक्ष्य हासिल कर पाना कठिन होगा।

मीन राशि वालों की कमाई में वृद्धि होगी

मीन राशि के सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको आय के अलग-अलग स्रोत मिलेंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आज पैसा निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन अगर आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर शेयर बाजार आदि में पर निवेश करेंगे तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा। शाम का समय आज आप पिता और परिवार के साथ मनोविनोद में बिताएंगे। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों को कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे जन समर्थन और प्रभाव बढ़ेगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।