शपथ ग्रहण करने के बाद नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ ग्रहण करने के बाद अपने गृह नगर उज्जैन आए और यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर में मोहन यादव ने पूजा – अर्चना की। बहुत ही संक्षिप्त प्रवास के बाद वह वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए। जहां वे कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे।