निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब…ओवर ड्राफ्ट का लेना पड़ा सहारा..

इंदौर। नगर पालिका निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है..इस महीने के वेतन के लिए निगम को ओवर ड्राफ्ट का सहारा लेना पड़ा..हालांकि दो दिन पूर्व आयोजित नेशनल लोक अदालत से निगम को 43 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है,लेकिन व्यय के हिसाब से ये राशि ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है..इसलिए निगम अब अपने खाली खजाने को भरने के लिए वसूली अभियान चलाने जा रहा है..निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान के अनुसार अब ऐसी स्थानों से वसूली में तेजी लाई जाएगी,जहां रहवासी उपयोग की संपत्ति का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है..इसके साथ ही राजस्व वसूली में जुटे सभी अधिकारियों को ग्राउंड लेवल पर जाकर बकायादारों से वसूली के निर्देश भी दिए गए है ।