पालखंदा टोल टेक्स पर 2 पक्षों में आधे घंटे तक चला उत्पात -गाडियों के फोड़े कांच हुई तोड़फोड, 3 युवक घायल

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) देवासरोड पर रविवार-सोमवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच टोल टेक्स को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से उतपात किया गया। एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गया। वहीं गाडियों के कांच फोड़ने के साथ तोड़फोड़ भी की गई।नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पालखंदा में उज्जैन-देवास टोल टेक्स बना हुआ है। रात डेढ़ बजे के करीब टोल पर कोट मोहल्ला निवासी अकबर पिता मोहम्मद इकबाल अपने साथी अब्बास, हारून और अन्य के साथ कार क्रमांक एमपी 09 ­ोड क्यू 5258 में सवार होकर पहुंचा था। वह भोपाल में चल रहे समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। टोल पर रूपयों को लेकर उसकी कहासुनी कर्मचारियों से हो गई। कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी का कांच फोड़ दिया। अकबर के साथी दूसरी कार क्रमांक एमपी 09 ­ोड डब्ल्यू 4511 में पीछे आ रहे थे। उन्होने अकबर से विवाद होता देखा तो उन्होने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। टोल कर्मचारियों ने कार सवारों के साथियों को देख अपने कुछ ओर लोगों को बुला लिया जो एक अन्य गाड़ी से वहां पहुंच गये। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। टोल पर खड़ी गाडियों के कांच भी फोड़ दिये गये। तोड़फोड़ भी की गई। करीब आधे घंटे तक उत्पात चलता रहा। मामले की जानकारी लगने पर नरवर थाना टीआई मुकेश इजारदार, एएसआई चैनसिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। कार में सवार तीन युवक लहूलुहान हो चुके थे। जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में सामने आया कि टोल राशि को दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। मामले में अकबर की शिकायत पर टोल कर्मचारियों के खिलाफ धारा 427, 323, 294, 506 34 का प्रकरण दर्ज किया गया है। टोल कर्मचारी प्रदीप पिता राजेश प्रजापत ने दोनों कारों के नबंर पुलिस को बताते हुए उसमें सवार लोगों द्वारा पैसों को लेकर विवाद करने और तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रात में टोल नाके पर हुए विवाद का कुछ युवको ने वीडियो बना लिया था। जो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसमें एक युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है। एक जमीन पर घायल हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है। वाहनों के कांच भी फूटे दिख रहे है। भोपाल जा रहे कार सवार युवको का आरोप था कि टोल कर्मचारियों ने कुछ लोगों को बुलाया था, जिनके पास हथियार भी थे। देवासरोड पर वाहनों की लगी कतार पालखंदा टोल टेक्स पर कार सवार युवको और कर्मचारियों के बीच विवाद होने पर उज्जैन से देवास की ओर जाने वहीं देवास से उज्जैन की ओर आने वाले वाहनों की मार्ग के दोनों ओर कतार लग गई थी। टोल के दूसरे गेट पर पर्ची काटने ने भी विवाद में शामिल हो गये थे। जिसके चलते बेरियर बंद होने से वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत किया और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इनका कहना रात में टोल पर दो पक्षों के बीच विवाद होना सामने आया है। मामले में दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया गया  है। मारपीट-तोड़फोड़ में जो भी शामिल होगा सब की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
सचिन शर्मा, एसपी