आज रविवार के महाकाल श्रृंगार दर्शन…

उज्जैन।   महाकाल मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को रजत का शेषनाग त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद महा आरती की गई जिसमे बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए ।

Author: Dainik Awantika