April 29, 2024

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) ड्युटी खत्म होने पर रात में बाइक से घर लौट रहे 2 बच्चों के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना अज्ञात वाहन से होना सामने आई है,जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम घौंसला में रहने वाला दिलीप पिता नारायण परमार 36 वर्ष घट्टिया तहसील के गैस प्लांट में नौकरी करता था। शुक्रवार रात ड्युटी खत्म होने पर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दिलीप गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले मोबाइल और बाइक नबंर से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई और शव जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह परिजनों ने बताया कि दिलीप 2 बच्चों का पिता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है। संभवत: दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर उज्जैन की ओर भागा है। चंदेसरी बायपास पर भिड़ी कार-बाइकनाग­िारी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेसरी बायपास ब्रिज के नीचे शनिवार रात 10 बजे कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार मेहरबान पिता अम्बाराम 35 वर्ष निवासी ग्राम चंदेसरी गंभीर घायल हो गया। जिस परिजनों ने उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार कार का नबंर एमपी 43 सीबी 4054 सामने आया है। चालक मौके से भाग निकला था। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।