इंदौर की 9 सीटों में से 8 पर भाजपा आगे, इंदौर-3 में कांटापकड़

इंदौर। मतगणना जारी है । इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय भाजपा आगे हैं, जबकि संजय शुक्ला कांग्रेस करीबन 15000 मतों से पीछे हैं
इंदौर दो में भाजपा के रमेश मेंदोला लगातार आगे चल रहे हैं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे 32000 मतों से पीछे हैं।
इंदौर तीन से कभी
पिंटू जोशी, कांग्रेस आगे, तो कभी
गोलू शुक्ला भाजपा बढ़त बना लेते हैं।
इंदौर चार से मालिनी गौड़ भाजपा कांग्रेस के राजा मांधवानी से आगे हैं।
इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया भाजपा आगे हैं। सत्यनारायण पटेल कांग्रेस पीछे हैं। इंदौर की ग्रामीण सीट सांवेर में भाजपा के तुलसी सिलावट, राऊ में भाजपा के मधु वर्मा, महू में भाजपा की उषा ठाकुर और देपालपुर में भी भाजपा के मनोज पटेल आगे चल रहे हैं।