चुनाव खत्म मिला झटका…LPG सिलेंडर के बढ़े दाम…

प्रदेश। देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का दौर बीते दिन खत्म होते ही महगाई की मार पड़ी और आम जन एक और झटका मिला हैं। जिहा चुनाव खत्म होते ही एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी बदलाव हुआ आया है।अब कमर्शियल सिलेंडर के भाव में 21 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों से जिस गैस सिलेंडर के दिल्ली में दाम 1775.50 रुपए थे वो अब 1796.50 रुपए हो गए हैं।वही महीने की 1 तारीख को सामने आए एलपीजी सिलेंडर के रेट के इस बदलाव में सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है।

भाव बढ़ने का असर..स्वाद का चटकारा लेने वालों का बड़ा टेंशन…होटल, रेस्टोरेंट खाने पीने के समान के बढ़ेंगे भाव…

आम उपभोक्ताओं को जहां राहत की सांस मिली है। वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं के खर्चे में इजाफा हो गया है। हालांकि, भाव बढ़ने का यह असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। गैस सिलेंडर का रेट बढ़ जाने की वजह से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर खाने पीने के समान के भाव में बढ़ोत्तरी हो जाएगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होगा।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी