रात के तापमान में आई कमी

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) तीन दिन पहले 18 डिग्री को पार कर चुका न्यूनतम तापमान अब सीजन की सबसे ठंडी रात की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। 21-22 नवबंर की रात 13 डिग्री पर आ गया था। जिसके चलते ठंडक बढ़ गई थी। 2 दिनों से आसमान में बादल होने की वजह से 14 डिग्री दर्ज हो रहा है। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। जिसके चलते आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ रही है। 26 नवबंर के बाद दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद आसमान साफ होते ही तापमान में गिरावट आयेगी। वैसे तीन दिनों से अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हवा 4 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है।