दीपावली मिलन में उज्जैन सहित  आसपास के 50 चिकित्सक शामिल 

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) आयुष चिकित्सकों का दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक उज्जैन जिले के बड़नगर में हुई जिसमें उज्जैन सहित आसपास के 50 चिकित्सकों ने भाग लिया व अपने विचार रखें। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र परमार एसडीओपी ने की। विशेष अतिथि मुकेश पंड्या पूर्व विधायक, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. एसएन पुरोहित थे। संचालन डॉ. आशीष तिवारी, करण पंड्या ने किया। आभार डॉ. प्रवीण पंड्या ने माना। स्वागत भाषण में अमित पटेल ने दिया। प्रमुख रूप से डॉ. आरसी यादव, बलराम आर्य, डीके विश्वास, अरविंद यादव, महेश यादव, मदन सीरवी, अभिषेक कासलीवाल, बीएल भायल, विजय सिंह भाटी, वैशाली भाटी, प्रवीण आर्य, महेश डोडिया, दीपांशु गुप्ता, भूपेन मुकाती, प्रमेश सोनी, अजय त्रिवेदी, आकाश महेश्वरी, दीपिका निंबोले, जगदीश सोलंकी, सुनील चौधरी, अमित शर्मा, नरेंद्र नायक, वीरेंद्र चंद्रवंशी, पराग, अमित दुबे आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।