स्लग-उन्हेल-नागदा मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना अर्टिका कार ने मारी 2 बाइक को टक्कर, चार की मौत -सड़क पर बिखरे मृतको के अंग, 2 परिवारों में छाया मातम

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) उन्हेल-नागदा मार्ग पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अर्टिका कार ने 2 बाइक को जोरदार टक्कर मारी। दोनों बाइक पर पति-पत्नी सवार थे। जिनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक चला रहे पुरूषों के अंग सड़क पर बिखर गये थे। दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस मामले में मर्ग कायम करने के साथ कार चालक के खिलाफ 304-ए का प्रकरण दर्ज किया है।भैरवगढ़ थाना एसआई महेन्द्रपाल सेंधव ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग उन्हेल-नागदा मार्ग पर ग्राम गोयला बुजुर्ग में आशीष उपाध्याय के मकान के सामने भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिली थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां सामने आया कि अर्टिका कार क्रमांक एमपी 13 सीडी 4296 के चालक ने दो बाइक सवार दम्पतियों को टक्कर मारी है। दुर्घटना के बाद कार पलटकर सड़क किनारे खंती में गिर गई थी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि भिड़ंत के बाद एक बाइक में आग लग गई थी। मृतको के शरीर के अंग सड़क पर बिखरे पड़े थे। मृतको के शव 108 एम्बुलेंस और पुलिस वाहन से जिला अस्पताल लाए गये। कुछ देर में सभी मृतको की शिनाख्त हो गई। एक बाइक पर माकडोन के रहने वाले दम्पति मुंशी पिता मुनीर खां 50 वर्ष और उनकी पत्नी जुबैदा बी 48 वर्ष सवार थे। दूसरी बाइक पर उन्हेल के ग्राम कुंडला में रहने वाला जसवंत पिता ओमप्रकाश लखारा 38 वर्ष और निर्मला पति जसवंत 32 वर्ष सवार थी, जिनकी बाइक में आग लगने से पूरी तरह जल चुकी थी। खबर मिलने पर दोनों दम्पतियों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गये है। मामले में अर्टिका चालक के खिलाफ 304-ए का प्रकरण दर्ज किया गया है।नशे की हालत में था कार चालकदुर्घटना की खबर मिलने पर चकरावदा टोल की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी। पायलेट महेश बैरागी और ईएमटी राम चौहान अर्टिका में फंसे चालक को निकालकर उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जिसके सिर में चोंट लगी थी। चालक विनोद पिता रूगनाथ सोलंकी 35 वर्ष निवासी लेकोड़ा आंजना उन्हेल होना सामने आया है। जो अत्यधिक नशे की हालत में था। जिसका कहना था कि 2 साल से उसने अर्टिका पुलिस लाइन में अटैच कर रखी है। जिसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे और उसे निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गये।6 बच्चों के माता-पिता थे मृतक दम्पतिजिला अस्पताल पहुंचे मृतक दम्पति मुंशी खां और जुबैदा बी के परिजनों ने बताया कि दोनों खेती किसानी का काम करते थे। उनकी 4 बेटी और 2 बेटे है। पूरा परिवार नागदा के पिपलोदा बागला रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गया था। जहां से दोपहर में वापस माकडोन लौट रहे थे। दोनों बाइक से जा रहे थे। परिवार पीछे फोर व्हीलर से आ रहा था।उज्जैन खरीददारी के निकले थे पति-पत्नीउन्हेल के कुंडला में रहने वाले जसवंत और निर्मला के परिजनों ने बताया कि दोनों खरीददारी के लिये उज्जैन जाने के लिये निकले थे। जसवंत शादी ब्याह में घोड़ी बग्गी लगाने का काम करता है। वहीं निर्मला घर से चुड़ी और महिला श्रृंगार सामग्री की दुकान चलती थी। दोनों 2 बच्चों के माता-पिता थे।  दुर्घटना में हुई मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया था।भीड़ लगी, शव देख सिहर उठे लोगउन्हेल-नागदा मार्ग चकरावादा टोल से आगे हुई दुर्घटना के बाद भीड़ लग गई थी। शवों को देख लोग सिहर उठे थे। वहीं मार्ग पर दोनों ओर वाहनो की कतार लग गई थी। पुलिस को मृतको के अंग एकत्रित करने के लिये मशक्कत करना पड़ी। आसपास के लोगों से चादर लेकर शवों को बांधा गया और जिला अस्पताल लाया गया।