भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी..उज्जैन उत्तर..आलोट..महिदपुर..बडनगर.. की अटकलों पर लगा विराम

उज्जैन । उज्जैन उत्तर से भारतीय जनता पार्टी ने अनिल जैन कालूखेड़ा को टिकट दिया है। वहीं महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान को व बडनगर से जितेंद्र पंड्या को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। वही आलोट से पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को टिकट दिया गया है।

उज्जैन उत्तर सीट पर तमाम तरह के अनुमान, अटकलें लगाई जा रही थीं, मगर शनिवार शाम को भाजपा की सूची में उनका नाम आते ही इन पर विराम लग गया है। हालांकि दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।