उज्जैन :जेल प्रहरियों के खाते में आए लाखों रुपए

उज्जैन । गबन कांड से कुख्यात उज्जैन की भैरवगढ़ जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार भैरव जेल से जेल कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए कर्मचारियों के डीपीएफ घोटाले के मामले में उज्जैन जेल में पिछले दिनों निरीक्षण करने आए मध्य प्रदेश के जेल डीजी राजेश चावला ने सभी कर्मचारियों से कहा था कि जेल कर्मचारियों के जीवन भर की मेहनत की पूंजी उन्हें अवश्य मिलेगी।

उज्जैन जेल कर्मचारियो के लिए राहत की बड़ी खबर…

भोपाल पहुंचते ही जेल डीजे के कहे अनुसार उज्जैन जेल के कर्मचारियों के 5 करोड़ से अधिक रुपए मध्य प्रदेश के जेल विभाग द्वारा मंजूर किए गए, जहां कल रात 11 बजे प्रहरी राजेंद्र कुमार सेन के खाते में 9 लाख 74 हजारऔर प्रहरी गणपत सूर्य के खाते में 3 लाख 38 हजार आए हैं। बाकी कर्मचारियों के खाते में भी आज से रुपए डालना शुरू हो गए हैं।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी