पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे को मिला टिकट, अब भतीजे और पूर्व विधायक अश्विन जोशी क्या करेंगे?

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में पुराने कद्दावर कांग्रेसी और इसी क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व मंत्री स्व. महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दिल्ली में फील्डिंग करने के बाद कल रात जब पिंटू जोशी इंदौर लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दरअसल, इसी सीट से पूर्व विधायक तथा पिंटू जोशी के चचेरे भाई अश्विन जोशी भी दावेदार थे। लगातार चुनाव हारने के कारण उन्हें इस बार मौका नहीं दिया गया।

पिंटू ने कहा- बड़े भाई हैं पैर पकड़कर मना लूंगा..

इस बार मौका पिंटू जोशी को मिला है। इस बारे में पिंटू का कहना है कि अश्विन जोशी मेरे बड़े भाई हैं। वह अगर नाराज हैं तो मैं उन्हें मना लूंगा। मैं तो छोटा हूं। पैर पड़ लूंगा। माफी मांग लूंगा। गौरतलब है कि यह चर्चा भी रही है कि अश्विन जोशी इसी सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं, हालांकि पारिवारिक मामले में अश्विन जोशी क्या फैसला लेते हैं यह तो उन्हीं पर निर्भर होगा।