April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। प्रदेश में आदिवासी वोटबैंक की सियासत तेज होती जा रही है। अब कांग्रेस इस समुदाय को साधने के लिए भोपाल में मंथन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने 24 नवंबर को अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकों की बैठक बुलाई है। प्रदेश के 22 जिलों के 89 ट्राइबल ब्लॉक के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। इस दौरान पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी निर्णय लिए जाएंगे।