बडनगर,झार्डा में पिछले साल से ज्यादा वर्षा,02 तहसील में औसत से कम वर्षा

 

-सोयाबीन कमजोर रही,अब गेहुं – चने के फेर में पडेगा क्रषक,युरिया का स्टाक किया

उज्जैन।जिले में मानसून के दौरान एक माह की लंबी खेंच के बावजूद बडनगर,झार्डा तहसील में पिछले साल से ज्यादा वर्षा इस साल दर्ज की गई है।इसके विपरित जिले की घटि्टया और माकडौन तहसील में जिले की औसत वर्षा भी इस साल नहीं हो सकी है।बडनगर में भू-जल स्तर जिले में सबसे नीचे था । खेंच एवं अधिक वषार्  की  सि्थति से सोयाबीन उपज की कमजोर सि्थति सामने आई है। किसान एक बार फिर से गेंहु,चने की उपज की तैयारी में लग गया है।

इस वर्ष के मानसून में उतार – चढाव के चलते किसानों को नुकसान की सि्थति ही है।सोयाबीन की फसल में एन मौके पर पहले अगस्त माह में पानी नहीं बरसा तो अच्छी खासी फसल बूरे हाल में आ गई। भगवान से मिन्नत करने पर वर्षा हुई तो इतनी की फसल कई दिनों तक पानी में डूबी रही ।खेतों में पानी भरा रहने से सोयाबीन की फसल को नुकसान हो गया।जल्दी आने वाली फसल को पानी नहीं बरसने से नुकसान हुआ तो देर से आने वाली फसल को पानी ज्यादा होने से नुकसान हो गया।इसके चलते उपज कमजोर ही बैठ रही है।भारतीय किसान संघ के नेता एवं क्रषक भारतसिंह बैस बताते हैं कि उपज आधी ही रही है।क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर औसत दो – ढाई बीघा से ज्यादा की सि्थति सामने नहीं आ रही है।सामान्य सि्थति में बीघा पर 4-5 कि्वंटल उपज बैठती है।पहले बारिश की लंबी खेंच से नुकसान हुआ उसके बाद ज्यादा पानी से। उनके अनुसार अब गेंहु एवं चने में मावठा गिर जाए तो क्रषकों को राहत मिल सकती है। 20 अक्टूबर के बाद जिले में बुआई का काम शुरू होगा।अभी हकाई जुताई का काम चल रहा है। अभी से ही किसानों को लाईन में लग कर युरिया खरीदना पड रही है वो भी दो-चार बोरी ही मिल पा रही है। स्टाक नहीं होने की जानकारी सामने आई है। श्री बैस बताते हैं कि युरिया 45 किलो का बेग 266 रूपए में मिल रहा है।एनपीके 1250 रूपए में 50 किलो बेग, इसी तरह से डीएपी 1250 रूपए 50 किलो बेग मिल रहा है।

बडनगर का भू-जल स्तर गिरा हुआ

जिले में बडनगर का भू-जल स्तर सबसे नीचे है । भू-जल सर्वेक्षण विभाग के पिछले 04 सालों के आंकडों  में से 02 साल बडनगर का भू-जल स्तर सबसे नीचे सामने आया है।वैसे भी जिले में सबसे नीचले स्तर पर बडनगर में ही पानी आता है।

कहां भू-जल की कैसी सि्थति

तहसील          वर्ष-19         वर्ष-20         वर्ष-21         वर्ष-22         वर्ष-23

बडनगर          3.60           3.60           7.85           5.15           6.95

उज्जैन           2.20           4.44           8.18           3.80           6.70

घटि्टया         2.52           3.14           8.15           4.00           5.00

महिदपुर         1.90           4.10           7.55           4.05           5.60

खाचरौद         2.30           3.38           8.14           3.70           4.76

तराना             1.82           3.60           7.30           4.66           6.34

औसत            2.39                    3.71           7.86           4.23           5.89

नोट – आंकडे मीटर में हैं।स्त्रोत- भू-जल सर्वेक्षण विभाग,उज्जैन।

कुछ ऐसी रही वर्षा इस वर्ष

जिले में 01 जून से लेकर 30 सितंबर को मानसून सत्र रहा । 04 माह में से अगस्त के पूरे माह मामूली वर्ष ही दर्ज की गई।जून ,जूलाई और सितम्बर में ही ठीक वर्षा रही है। जिले की औसत वर्षा 906.2 मिलीमीटर है इसके एवज में घटि्टया एवं माकडौन में औसत वर्षा से भी कम वर्षा दर्ज की गई है।बडनगर और झार्डा तहसील में पिछल वर्ष से ज्यादा वर्ष दर्ज की गई है।

कहां कितनी वर्ष

राजस्व तहसील इस वर्ष           पिछले वर्ष

उज्जैन                     968            1022

घटि्टया                  578            1144

खाचरौद                  963            1026

नागदा                      1286.7      1530

बडनगर                   1081                   914

महिदपुर                   917.8        1203

झार्डा                       1035.3      960

तराना                      1014.7      1086

माकडौन                  647            1012

नोट-आंकडे मिलीमीटर में हैं। स्त्रोत-भू- अभिलेख ,उज्जैन