महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वैश्य महासम्मेलन ने रैली निकाली

*महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वैश्य महासम्मेलन ने रैली निकाली* 
*क्षीर सागर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको विचारों को याद किया*
दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न राजनीतिक संगठन और सामाजिक संस्थाओं द्वारा मनाई। इस अवसर पर शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हैं। इसी क्रम में वैश्य महासम्मेलन ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रैली निकाली और रैली निकालते हुए वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में क्षीर सागर स्थित गांधी बाल उद्यान पहुंचे और यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी और शास्त्री के जयकारे लगाए और उनके विचारों को संस्मरण किया। इसके बाद वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान गया। इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन उज्जैन पदाधिकारी तरुण शाह- प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल- संभाग अध्यक्ष अंबालाल महेश्वरी-शहर अध्यक्ष. प्रगति मंगल-महिला  संभाग,अध्यक्ष. सुनील गुप्ता संभाग युवा अध्यक्ष शिवकुमार विजयवर्गीय -शहरप्रभारी आभा गुप्ता-महिला शहर अध्यक्ष, मोदी अवतश जैन, संजय शाह, संभागीय महामंत्री पंकज जैन- कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश गर्ग- शहर युवा अध्यक्ष, आभा पारीख- महिला संभाग महामंत्री, गीता गुप्ता शहर महिला सचिव, राजेश गुप्ता शहर महामंत्री, महेश खंडेलवाल- मीडिया प्रभारी, रवि शंकर गुप्ता- (ऋषि नगर मंडल अध्यक्ष) और राकेश बजाज, अशोक गौर जी, नरेंद्र महेश्वरी, नरेंद्र मामा आदि मौजूद थे।