जिले में औसत वर्षा से अधिक बारिश हुई जिले की औसत सामान्य वर्षा 906.2 मिमी अभी तक जिले में औसत बारिश 936.8 मिमी हुई

उज्जैन । इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 936.8 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1077.9 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 23 सितम्बर की प्रात: तक जिले में औसत 10.3 मिमी वर्षा हुई है। चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन तहसील में 23, घट्टिया में 3, खाचरौद में 2, नागदा में 8.1, बड़नगर में 2, महिदपुर में 9, झारड़ा में 8, तराना में 25.3 एवं माकड़ोन तहसील में 12 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले की औसत सामान्य वर्षा 906.2 मिमी है। जिले में इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक 23 सितम्बर की प्रात: तक औसत वर्षा 936.8 मिमी हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत वर्षा 1077.9 मिमी हुई थी।

कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 968 मिमी, घट्टिया में 578, खाचरौद में 963, नागदा में 1286.7, बड़नगर में 1069, महिदपुर में 907.8, झारड़ा में 1020.3, तराना में 1008.4 और माकड़ोन तहसील में 630 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 1010 मिमी, घट्टिया में 1132, खाचरौद में 1006, नागदा में 1457, बड़नगर में 893, महिदपुर में 1168, झारड़ा में 953, तराना में 1072 और माकड़ोन तहसील में 1010 मिमी वर्षा हुई थी।