देवास : सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर युनियन के द्वारा प्रमुख सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास ।  अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेश कल्याणे एवं शहर अध्यक्ष विकास सांगते द्वारा सफाई कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों का आज दिनांक तक निराकरण नहीं होने पर समस्त म.प्र. के साथ देवास जिला एवं शहर द्वारा प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन आवास विभाग म.प्र.शासन भोपाल के नाम जिला कलेक्टर देवास में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा एवं नगर निगम कमिश्नर रजनीश कसेरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में म.प्र. के समस्त नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषदों में सफाई कार्यो में ठेका प्रथा पूर्ण समाप्त कर स्थाई भर्ती की जाए। सफाई कर्मचारियों द्वारा सेवा काल में रहते हुए मेडिकल के आधार पर स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर परिवार के एक सदस्य को सफाईदार पद या योग्यतानुसार नियुक्ति दी जाए। समस्त सफाई कामगार के पद से रोस्टर प्रणाली को मुक्त कर नियम में शिथिलता की जाए। सफाईदार वर्ग के कर्मचारी जो अन्य पद पर कार्यरत हैं जैसे वाहन चालक, सुपरवाइजर, फायर हेल्पर आदि इनके पद नाम के साथ समान पद समान वेतन का लाभ दिया जाए। सफाई कर्मचारियों में पिता/पति/पत्नी में से सेवा में रहते हुए आकस्मिक मृत्यु पर उसके परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए। समस्त म.प्र. के सफाई कामगारों चाहे वह देनिक वेतनभोगी, संविदा, अंशकालीन, मस्टर या आउटसोर्स एवं अस्थाई दैनिक वेतन पर कार्यरत है।
उन सभी का नियमितिकरण कर स्थायीकरण का लाभ दिया जाए। म.प्र. में कार्यरत समस्त सफाई कामगार दैनिक वेतन भोगी, संविदा, विनियमित, आउटसोर्स कर्मचारियों को एक समान वेतन 25000 प्रतिमाह भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष कल्याणे ने बताया कि उक्त मांगों को लेकर समूचे म.प्र. के सफाई कर्मचारी आज 22 सितंबर को भोपाल में जन आंदोलन कर धरना देंगे। इसके पश्चात अगर शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो समूचे म.प्र. के साथ देवास शहर व जिले में 24 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए सफाई कार्य बंद हड़ताल की जाएगी।
फोटो क्रमांक 001