राष्ट्रीय मुद्दों पर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन

उज्जैन ।  संपूर्ण देश भर का ब्राह्मण नेतृत्व हरिद्वार पंत दीप मैदान हरकी पैड़ी हरिद्वार के निकट ब्राह्मण महाकुंभ में एकत्रित होता इस ब्राह्मण महाकुंभ में ब्राह्मणों के राष्ट्रीय मुद्दे जिसमें प्रमुख रूप से आर्थिक आधार पर आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन, राष्ट्रीय ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ब्राह्मणों का कठिन परशुराम प्रकट उत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने ब्राह्मणों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा अनेक सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित करते हुए इस राष्ट्रीय ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुवेर्दी महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय बताया कि ब्राह्मण महाकुंभ की सबसे पहले शुरूआत उज्जैन में आज से 5 वर्ष पूर्व की थी जहां पर लाखों ब्राह्मण जुटे थे इसके पश्चात प्रदेश एवं देश भर में कई ब्राह्मण महाकुंभों का आयोजन हुआ अब यह बड़ा ब्राह्मण महाकुंभ हरिद्वार उत्तराखंड मैं पंडित विशाल शर्मा के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश भर के लगभग 5 लाख ब्राह्मण जुटेंगे जो एक दिवसीय मंथन ब्राह्मणों के सामाजिक कल्याण, उत्थान एवं ब्राह्मणों की एकता के लिए करेंगे इस ब्राह्मण महाकुंभ में उज्जैन से भी अनेक अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुवेर्दी के नेतृत्व में शामिल होंगे।