निगम की छवि को और बेहतर करने के प्रयास करे निगम अमला: महापौर

उज्जैन ।  नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण दायित्व निगम का है, इस दृष्टि से निगम की छवि निगम अमले की भूमिका पर निर्भर करती है। निगम अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यशैली पर विशेष ध्यान दें।
यह बात महापौर  मुकेश टटवाल ने कही है। निगम अमले के नाम जारी अपने संदेश में महापौर ने कहा कि आमतौर पर निगम अमला नगरहित एवं जनहित में बेहतर कार्य कर रहा है, इसी का फल है कि हमारा शहर स्वच्छता सहित विभिन्न क्षैत्रों में सम्मानजनक स्थान पर है। किन्तु फिर भी अधिकारियों, कर्मचारियों के व्यवहार और नागरिकों से सॅपर्क के तौर तरीकों में सुधार की आवश्यकता हैै। निगम अमले का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे निगम में आने वाले नागरिक प्रसन्न और सन्तुष्ट होकर वापस जाएं। याद रखें आम नागरिकों की सन्तुष्टी हमारी सरकार का भी मुख्य उद्देश्य है।
नियमों का पालन करें
महापौर  मुकेश टटवाल ने निर्दशित किया है कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित नियमों और कानून कायदों के अनुसार सेवा कार्य करें। निर्धारित प्रक्रिया के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाना चाहिए। यदि कोई कर्मचारी नियम और प्रक्रिया के विरूद्ध जाकर किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का प्रयास करता है तो इस आचरण से निगम की छवि प्रभावित होती है।
दलालों से सावधान  रहंे
महापौर  मुकेश टटवाल ने कहा है कि दलाली प्रथा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। निगम अधिकारी, कर्मचारी ऐसा वातावरण निर्मित करें कि आम नागरिक सीधे उनके सम्पर्क में आकर अपने कार्यो हेतु आवेदन इत्यादि प्रस्तुत करें। दलालों के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यो को प्रोत्साहित ना किया जाए बल्कि इसे समाप्त करने के प्रयास किये जाएं।
निस्वार्थ सेवा करें
निगम अधिकारी, कर्मचारियों को यह याद रखना चाहिए कि उन्हंे सेवा कार्य के लिये पर्याप्त वेतन प्राप्त होता है, लिह़ाजा अमले को निस्वार्थ रूप से जनसेवा करना चाहिए। किसी भी तरह के लालच इत्यादि में आकर कोई भी गलत कार्य ना करते हुए अपनी और निगम की छवि को और अधिक बेहतर करने के प्रयास किये जाना चाहिए।
जनप्रतिनिधिें का सम्मान करें
निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का बोर्ड है समस्त पार्षद अपने अपने वार्ड क्षैत्र से निर्वाचित होकर सम्माननीय निगम अमले को समस्त जन प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। पार्षदों द्वारा प्रस्तावित और बताए जाने वाले कार्यो को प्राथमिकता दी जाना चाहिए।