26 सितंबर को उज्जैन पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

उज्जैन ।  मंदसौर से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा 26 सितंबर को उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा को लेकर बड़े पैमाने पर शहर कांग्रेस द्वारा तैयारी शुरू हो गई है। इसी संदर्भ में 20 सितंबर की शाम 4 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदोरिया की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठजनों की बैठक आयोजित की गई। रवि भदोरिया ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि दोनों विधानसभा में जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। यह प्रभारी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठकर प्रत्येक ब्लॉक के मंडलम एवं सेक्टरों की बैठक लेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में जन आक्रोश रैली एवं कांग्रेस की योजनाओं के पर्चे वितरित किए जाएंगे। जन आक्रोश रैली में 100 से अधिक चार पहिया वाहनों का काफिला एवं सैकड़ों दो पहिया वाहन शामिल होंगे। दोनों ही विधानसभा में नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा जिसमें उज्जैन दक्षिण की नुक्कड़ सभा टावर चौक पर एवं उज्जैन उत्तर की सभा गोपाल मंदिर पर होगी। रवि भदौरिया ने बताया कि उज्जैन जिले में भारतीय जनता पार्टी की आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह से जनता ने फेल किया है इससे साबित होता है कि प्रदेश की जनता में कितना आक्रोश है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, राजेंद्र वशिष्ठ, अजीत सिंह ठाकुर, माया त्रिवेदी, विक्की यादव, अशोक भाटी, रवि राय, सुदर्शन गोयल, चेतन यादव, देवव्रत यादव, सपना सांखला, भरतशंकर जोशी, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव, सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमे, चंद्रभान चंदेल, दीपक मेहरे, पार्षद फिरोज पठान, परमानंद मालवीय, छोटेलाल मंडलोई, इमरान खान, अर्पित दुबे, अनवर नागौरी, ओमप्रकाश रामी, मेहताब शाह लाला, जाहिद पहलवान, मोहित जायसवाल, हर्षवर्धन यादव, लालचंद भारती, गजेंद्र मारोठिया, निलेश योगी, पन्ना पहलवान, ब्लॉक अध्यक्षगण सतीश मरमट, हेमंत गोमा, रमेश परिहार, मुजीब सुपारीवाला, अभिषेक लाला, वीरेंद्र गौसर सहित संगठन के पदाधिकारी गण मौजूद थे।