कवेलू कारखाना चौराहे का नाम होगा राजा दक्ष प्रजापति चौराहा

उज्जैन ।  अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ जिला उज्जैन द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तुलसी के बीज युक्त मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं कवेलू कारखाना चौराहा पर नि:शुल्क वितरित की।
जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता व कार्यक्रम के सूत्रधार, संचालक युवा जिला अध्यक्ष कमल नंदवाना की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रजापति दीपक महामंगल और सहसंयोजक युवा महामंत्री दिनेश प्रजापति (ताजपुर) रहे। जिला महासचिव प्रकाश प्रजापति ने बताया कि गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य व पार्षद कैलाश प्रजापत, झोन अध्यक्ष/पार्षद संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छगनलाल चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन सचिव कैलाश बोबरिया, मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रजापति रमेश मुन्नालाल, कांग्रेस नेता अशोक उदयवाल, प्रदेश सचिव प्रजापति राजू बाबा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधाकिशन प्रजापति, प्रदेश सह सचिव दीपक प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद प्रजापति, रामलाल प्रजापति, मांगीलाल बिलोटिया, अनोखीलाल प्रजापति, कन्हैयालाल प्रजापति, कन्हैयालाल कुंवाडिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने अपने उद्बोधन में प्रजापति समाज को सबसे मेहनतकाश समाज बताया, साथ ही कवेलू कारखाना चौराहा का नाम बदलकर राजा दक्ष प्रजापति चौराहा के नाम नगर पालिक निगम में नामांकित करने की घोषणा की गई। महोत्सव में 251 मिट्टी के गणेश जी वितरण किए गए। अतिथियों का स्वागत राजेश बरान्न (नरवल), गोकुल प्रजापति, ऋषि प्रजापति, कमलेश प्रजापति, तरुण प्रजापति, राहुल प्रजापति, शंकर प्रजापति, सुनील चौहान, राज उदयवाल, अशोक भदेरा, नितेश प्रजापत, ऋषि प्रजापत, निलेश प्रजापत, आशीष प्रजापत, मनोहर पांडलय, मनोज प्रजापत, मनीष प्रजापत, राज देवलिया, भावेश प्रजापत आदि द्वारा महासंघ का आकर्षित दुपट्टा, साफा, पुष्प माला और तुलसी के बीज युक्त मिट्टी के गणेश जी देकर अभिनंदन किया गया।