तीन दिन में तापमान में आया 10 डिग्री उछाल

उज्जैन। बारिश थमने के बाद तापमान में तेजी आना शुरू हो गई है। तीन दिन में 10 डिग्री की तेजी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज से नया सिस्टम सक्रिय होने पर बारिश की संभावना भी जताई है।
15 से 17 सितंबर तक हुई बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में 1.3 डिग्री का अंतर रह गया था। सोमवार को बारिश थमने के बाद तापमान में तेजी आना शुरू हो गई थी। बुधवार को जीवाजीराव वेधशाला पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार तीन दिनों में 10 डिग्री की तेजी आई है। रात का तापमान भी बढऩे लगा है। जिससे गर्मी-उमस का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरूवार से नया सिस्टम सक्रिय होने पर फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून से 17 सितंबर तक हुई बारिश 1083 मिलीमीटर दर्ज की जा चुकी है, जो 43 इंच है। इस बार औसत से सात इंच अधिक बारिश हो चुकी है।