झारडा में विश्वकर्मा जयंती अशोक वाटिका में बड़ी धूमधाम से मनाई

महिदपुर ।  नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती अशोक वाटिका में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा वंशी सेना तहसील अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने बताया कि हम सब पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा है। वह हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋषि वेद में भगवान विश्वकर्मा का दुनिया का सबसे बड़ा कारीगर के रूप में उल्लेख किया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा ने सभी मशीनरी एवं वस्तुओं का निर्माण किया है विश्वकर्मा समाज का गौरव प्राचीन और ऐतिहासिक है। नगर एवं आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी समाज जन द्वारा अशोक वाटिका में भगवान विश्वकर्मा पूजन अर्चन कर महाआरती की गई तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में सभी समाज जनों ने भक्ति का आनंद लिया। महा आरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा खेलड़ा वाले, उपाध्यक्ष बंसीलाल शर्मा पालड़िया वाले, अशोक विश्वकर्मा झारड़ा, शंकर लाल जी विश्वकर्मा झारडा, सुरेश विश्वकर्मा झरड़ा, मनोहरलाल विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा पालडिया वाले, जगदीश विश्वकर्मा मानपुर वाले, रघुनाथ विश्वकर्मा झारडा, किशोर विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, भजन गायक सोनू विश्वकर्मा गेलाखेड़ी वाले, लक्ष्मण पांचाल लोकेश पांचाल देवेंद्र पांचाल एवं सभी समाज जन उपस्थित थे।