ब्यावरा : युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान किया आज पूरी दुनिया में भारत की जो छवि बनी है उसका श्रेय मोदी के करिश्मायी व्यक्तित्व को जाता है- पवार

 ब्यावरा ।  स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर ब्यावरा नगर अध्यक्ष गिर्राज लववंशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव पूर्व विधायक नारायणसिंह पवार भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के पी पवार मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा के साथ कार्यकतार्ओं ने भाग लिया और 60 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदान करने वाले 60 युवाओं को पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष के पी पवार विधानसभा विस्तारक अजय सोनी ने प्रमाण पत्र देकर माला पहन कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक और प्रभावी कार्य साधक के रूप में आगे बढ़ रहे हैं दुनिया में भारत की जो छवि पहचान मोदी के करिशमायी व्यक्तित्व को जाता है उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्तदान एक महादान है जिंदगी बचाने में काम आता है युवा आगे भी ऐसे आयोजन प्रयोजन करते रहें। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव जिला महामंत्री पं अमित शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पंवार, श्याम सिंह गुर्जर शैलेश गुप्ता विधानसभा विस्तारक अजय सोनी, जनपद अध्यक्ष प्रति जगदीश गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री इन्दरसिंह लववंशी राजू यादव, रमेश साहू,गोपाल बादशाह पार्षद विष्णु साहू पूर्व जिला मंत्री सविता तायल गोपाल बंसल रवि अग्रवाल विनोद नागर जनभागीदारी अध्यक्ष हरिप्रसाद दांगी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशा शर्मा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर जिला मंत्री मयूर गुप्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरराज लववंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन चौहान अनिल साहू युवा मंडल महामंत्री कपिल मीना उपाध्यक्ष कृष्णा शक्यवार मंत्री समर्थ नागर अजय गौड़ आशीष मीना भारत यादव नीरज परमार अमित सक्सेना दीपक सामरे सोनू जाटव सोहन शर्मा गोलू शर्मा कपिल सोंधिया केशव शर्मा अनिल दांगी आशु सेंगर गौरव शर्मा राहुल यादव सहित युवा उपस्थित रहे