नीमच : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 को नीमच पहुंचेगी

नीमच ।  कांग्रेस द्वारा नीमच जिले की तीनों विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आपस में विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से भाजपा द्वारा किए गए घोटालों को उजागर करेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले में जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर को प्रवेश करेगी। इस संबंध जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिस तरह पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सभा को सफल बनाया गया था। उसी प्रकार जन आक्रोश यात्रा को भी सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह यात्रा पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी। 19 सितंबर को यात्रा का स्वागत कांग्रेसियों द्वारा चल्दू में किया जाएगा। जिसके बाद यात्रा हरकीयखाल, भाटखेड़ा, जमुनिया कला होती हुई नीमच की बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग पुस्तक बाजार, होती हुई भारत माता चौराहा पर पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व करीब 2000 घोटाला के पंप लेट वितरण कर आम जनता को किए जाएंगे। यात्रा के माध्यम से कमलनाथ के 11 वचन जनता तक पहुंचाए जाएंगे। 19 सितंबर को ही यह यात्रा जावद विधानसभा में प्रवेश करेगी।