युवा राष्ट्र के शक्ति और सामर्थ्य के पॉवर हाऊस

उज्जैन ।  युवा तरुणाई भारत के उज्ज्वल भविष्य का आईना है। युवाओं को व्यायाम केंद्र की ऊर्जा शक्ति से श्रृंगारित करती है। युवा राष्ट्र के शक्ति और सामर्थ्य के पॉवर हाऊस है। युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा से राष्ट्र प्रगति के पथ पर तिरंगा फहराता है। नित्य व्यायाम को साधने वाले बीमारियों से परे रहते है। व्यायाम से शरीर और मन सुंदर रहता है, चेहरे पर आभा, कांति चमकती है।
उक्त उद्गार जिला विधिक सहायक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय के अधिकारी चंद्रेश मंडलोई ने स्वस्थ संसार जिम पर आयोजित खिलाडी सम्मान समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। अध्यक्षता मध्यप्रदेश शरीर सौष्ठव संस्था के चेयर मेन श्री प्रेम सिंह यादव ने की। प्रेम सिंह यादव ने कहा कि संस्था द्वारा बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर देश प्रदेश को गोरवांवित किया है। इस अवसर पर चंद्रेश मंडलोई का मालवी पगड़ी, मोमेंटो द्वारा विशिष्ट अभिनंदन इंजीनियर गजेंद्र मेहता, पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह, शैलेंद्र व्यास ने किया। खेल क्षेत्र में उपलब्धि पर जिम संचालक राजेश भारती, परवेज भाई, आजम खान, अनिल चावंड आशुतोष शर्मा, अर्थ वर्मा को सम्मानित किया गया। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके थे। आभार जितेंद्र कुशवाह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा एशिया कप विजय श्री होने पर तिरंगा लहराकर, भारत माता की जय के नारों के साथ जश्न मनाया।