मण्डलेश्वर ब्रम्हाकुमारी सेवा केन्द्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाईश्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर बच्चो ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुत दी

मण्डलेश्वर ।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय श्रीनगर कॉलोनी मण्डलेश्वर स्थित सेवाकेन्द्र पर गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षउल्लास से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की वेशभुषा में सजे बच्चो ने श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुत दी। सभी कृष्ण की लीलाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और नृत्य भी किया।
सेवा केंद्र संचालिका मंगला बहन ने कार्यक्रम में आए हुए सभी भाई बहनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि जैसे श्रीकृष्ण की आत्मा और शरीर दोनों पवित्र है। उसी तरह हमें अपने मन को भी शुद्ध और पवित्र बनाना होगा। आपने कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा भारत देश देवभूमि के रूप में याद किया जाता है। इस देव भूमि में कृष्ण को प्रथम देवता माना गया है। परमात्मा शिव जो सृष्टि के रचयिता हैं उनकी सर्वश्रेष्ठ प्रथम रचना श्रीकृष्ण है। उनके जीवन से प्रेम, सत्यता, निर्भरता के दर्शन होते हैं।
अगर हमें अपने देश भारत को फिर से स्वर्ग बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर स्थित देवत्व के गुणो को जागृत करें जो राजयोग के अभ्यास से संभव है। इस अवसर पर वरिष्ठ एडव्होकेट त्रिलोकचंद पाटीदार भी उपस्थित थे।