उत्तम जलवृष्टि हेतु मुख्यमंत्री ने महारूद्र अनुष्ठान किया

उज्जैन । उत्तम जलवृष्टि हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्रीाे, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। महारूद्र अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। वर्तमान में श्रावण-भादौ माह में महारूद्र अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, विधायक पारस जैन,  बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी,  बहादुर सिंह बोरमुंडला,  विशाल राजौरिया, राजपाल सिंह सिसौदिया, इकबाल सिंह गांधी,  संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल,  दिलीप सिंह शेखावत,  शान्तिलाल धबाई, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी  अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त  रोशन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा उपस्थित थे।