उपचुनाव में आज राजा- महाराजा की एंट्री
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-24-at-11.16.10-AM-1024x908.jpeg)
चुनावी सभाएं लेने के लिए सिंधिया इंदौर आ कर नेपानगर के लिए रवाना हुए
ब्रह्मास्त्र इंदौर। खंडवा उपचुनाव में आज मध्यप्रदेश राजनीति के राजा-महाराज चुनाव प्रचार पर हैं। एक-दूसरे के कट्टर धुर विरोधियों का यह पहला चुनावी दौरा है। इसी सिलसिले में केंद्रीय उड्डयन एवं नागरिक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सुबह इंदौर पहुंचे, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तथा अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद दिग्विजय सिंह आज 3-3 चुनावी सभाएं लेंगे। खास तौर पर सिंधिया नंदकुमारसिंह चौहान के गृहनगर शाहपुर और दिग्विजय ओंकार नगरी में जनसभा करेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल के डोईफोडिया, दोपहर 2 बजे नावरा एवं शाम 4 बजे बुरहानपुर विधानसभा के शाहपुर में सभा करेंगे। सिंधिया शाम 5 बजे शाहपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह सुबह 11.45 बजे पंधाना विधानसभा के सिंगोट, दोपहर 1 बजे नेपानगर और दोपहर 3 बजे ओंकारेश्वर में सभा करेंगे। खंडवा उपचुनाव में दिग्विजयसिंह का यह पहला दौरा है। कांग्रेस कैंडिडेट राजनारायणसिंह उनकी सरकार में विधायक रहे थे।