भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

 

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी कर दी गई, जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। जारी की गई सूची में जबलपुर पूर्व से घोषित किए गए प्रत्याशी अंचल सोनकर का नाम भी बदल दिया गया। इतना ही नहीं पूर्व और पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए।

भाजपा की दूसरी सूची घोषित होने की जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यह सूची पूरी तरह से फर्जी है।
भाजपा के जारी की गई बुधवार को विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची इंटरनेट में जमकर वायरल हुई। सोशल मीडिया में वायरल हुई सूची भाजपा के द्वारा जारी की सूची जैसी ही है। लेकिन इस सूची में पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी अंचल सोनकर के जगह दूसरे प्रत्याशी का नाम लिखा हुआ था। सोशल मीडिया में सूची को वायरल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसे फर्जी सूची बताया है। भाजपा की 39 सीटों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों में जल्द ही दूसरी सूची आने का इंतजार भी था। दावेदारों को दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार था। हर किसी को उम्मीद है कि जब दूसरी सूची आएगी तो उसमें उनका नाम आएगा।