शिप्रा तट पर ब्राह्मणों ने श्रावणी  उपाकर्म कर बदली जनेऊ

 

– गुरुओं के सानिध्य में दशविधि स्नान कर किया स्वयं को पवित्र 

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  

श्रावण पूर्णिमा पर बुधवार को शिप्रा किनारे ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म कर नई जनेऊ धारण की। गुरुओं के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणजनों ने दशविधि स्नान कर स्वयं को पवित्र किया।  

गुर्जगौड़ ब्राह्मण समाज सिंहपुरी, कार्तिकचौक, औदिच्य ब्राह्मण समाज भागसीपुरा की मंडली ने शिप्रा तट पर पहुंचकर जनेऊ बदली। वहीं रामानुजकोट आश्रम के बटुक विद्यार्थियों को भी युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रावणी उपाकर्म कराया। नदी पर स्नान, प्रायश्चित संकल्प के पश्चात ब्राह्मणों ने अपने क्षेत्रों में जाकर गुरुओं के साथ ऋषि पूजन किया व अभिमंत्रित की हुई नई यज्ञोपवीत का पूजन कर उसे धारण किया।