दुर्घटना के बाद हुए विवाद में चले चाकू

दुर्घटना के बाद हुए विवाद में चले चाकू
उज्जैन। सांदीपनी नगर ढांचा भवन में रहने वाला निलेश तिा मनोज वर्मा बाइक पर सवार होकर सांदीपनी आश्रम के सामने से गुजर रहा था। रास्ते में अन्य बाइक सवारों से उसकी भिड़ंत हो गई। निलेश का कुछ युवको ने रोक लिया और मारपीट करने लगे। पुत्र के साथ मारपीट का पता चलते ही आटो चलाने वाले पिता मनोज अपनी पत्नी रानी  के साथ सांदीपनी आश्रम युवको को समझाने पहुंचा। जहां युवको ने मनोज को चाकू मार दिये। बीच बचाव में पत्नी को भी चोंट आई। चिमनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चाकूबाजी का प्रकरण दर्ज किया है।