खरगोन : अब मैदान पकड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता – विधायक रवि जोशीबीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

खरगोन ।  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हवा एकतरफा चल रही है मध्यप्रदेश में कांग्रेस 170 सीटों के साथ कमलनाथ जी के नेतृत्व में जीतकर सरकार बनाएंगी। इसी के चलते खरगोन विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रभारियों एवं बूथ कमेटियों की दो वृहद बैठके विधायक श्री रवि जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नाईक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मांगीलाल पाटीदार के मुख्य आथिथ्य में महालक्ष्मी मंदिर परिसर ऊन और गायत्री मंदिर परिसर लिख्खी में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह एवं जोश के बीच विधायक श्री रवि जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा की चुनाव को मात्र दो माह का समय शेष है सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साथी मैदान पकड़ ले जनता के बीच कांग्रेस के चुनावी वादे घर घर तक पहुंचाए और शिवराज सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाये? उन्होंने आगे कहा की मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाली सरकार चल रही है।
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला अत्याचार, दलित उत्पीडन, चुनावी मुद्दे होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नाईक जी ने अपने उद्बोधन मे कहा की पन्ना प्रभारी सब पर भारी ये हमारा नारा है और यही हकीकत भी है। बूथ कमेटियां, पन्ना प्रभारी अपने अपने मंडल सेक्टर के साथ बूथ जीतने की रणनीति में जुट जाये। 31 अगस्त तक नाम जोड़े घटायें जा सकते है इसलिए अपने अपने बूथों पर वोटर लिस्ट की छानबीन अवश्य करें। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के किसान, मजदुर, युवा, महिलाएं, शासकीय कर्मचारी, सहित आम जनता सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकना चाहती है। आवश्यकता सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन भावना के अनुरूप मैदान में कार्य करने की है आने वाली सरकार निश्चित तौर पर कांग्रेस की बनेगी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर भाजपा के विरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम पाटीदार मेनगांव, मोहन सरपंच मोठापुरा, मुकेश दरबार दाभड़, सुखदेव पाटीदार पंधानिया, ने भाजपा की कार्यशैली से त्रस्त होकर तथा कांग्रेस की रीतिनीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक रवि जोशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने फुलमाला एवं तिरंगा गमछा पहनाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस में शामिल किया। दोनों बैठकों मे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू पाटीदार पीसीसी डेलिगेट परसराम पाटीदार जिला पंचायत सदस्य लखन पाटीदार नहर समिति अध्यक्ष दीपक सिंह सोलंकी (राजू दरबार) पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलिराम पाटीदार आईटी सेल जिलाध्यक्ष कमल पाटीदार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भालसे ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाटीदार जिला कांग्रेस प्रवक्ता महेश पाटीदार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय संतोष पाटीदार सुरेश पाटीदार ऊन नगर अध्यक्ष रवि शंकर पाटीदार वरिष्ट कांग्रेस नेता महेश शर्मा सालग्राम मौर्य पवन नाईक गोविन्द पाटीदार सेवक राम पटेल राजेश पाटीदार दुर्गेश पाटीदार मांगीलालजी मोठापुरा राजू चौधरी महादेव डॉक्टर किशन भाई आदि के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे