पिपलियामंडी : गुजरात के विधायक श्री पटेल ने पिपलिया भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक ली

पिपलियामंडी ।  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्य योजना एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायकों को प्रवास सुनिश्चित किया है। जिसमें आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया मंडल की बैठक स्थानीय नगर परिषद के सभापति कमल गुर्जर के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई।
गुजरात क्षेत्र के विधायक ईश्वर लालजी पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बुथ स्तर तक पहुंच और हितग्राहियों को लाभ दिलाए और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं से आग्रह है कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कर भाजपा को मंडल के प्रत्येक बूथ से विजय श्री दिलाना है।
इस दौरान जिला महामंत्री राजेशजी दीक्षित मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत सभापति कमल गुर्जर सभापति प्रतिनिधि टोनू तिवारी गोवर्धन योगी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर शर्मा उपाध्यक्ष हेमंत पाटीदार रमेश गुर्जर पप्पू पाटीदार देवीसिंह परिहार दिनेश पोरवाल (महाशक्ति)कोषाध्यक्ष परशुराम पाटीदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।