महाकाल दर्शन कर लौट रहे परिवार की कर में लगी आग

उज्जैन। इंदौर से महाकाल दर्शन करने आए परिवार की कार में आज सुबह आग लग गई। घटनाक्रम हरी फटक ओवर ब्रिज पर होना सामने आया है। गनीमत रही थी कोई जनहानि नहीं हुई।

इंदौर के रहने वाले सुनील यादव दिल्ली से आए रिश्तेदारों को महाकाल दर्शन करने के लिए स्विफ्ट कार में सवार होकर उज्जैन आए थे। तड़के महाकाल दर्शन करने के बाद परिवार वापस इंदौर लौट रहा था इस दौरान हरी फटक ब्रिज पर अचानक कर में आग लग गई। कार में बैठा परिवार जान बचाकर बाहर निकल आया। आग पर पर काबू पाया जाता उससे पहले कार में लगी आग में विकराल रूप ले लिया था। आगजनी की खबर मिलते ही महाकाल थाने के सी अनिल ठाकुर मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पाया गया लेकिन कार पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। हरि फाटक ब्रिज महाकाल मंदिर जाने का मुख्य मार्ग है जिसके चलते आग जानी से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल भी बना था।