मल्हारगढ़ संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ के धरने को कांग्रेस नेताओ ने दिया समर्थन

मल्हारगढ़ । संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) द्वारा जिला सहकारी बैंक परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया जारहा है धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया लाल पाटीदार,कांग्रेसनेता तरुण खींची,विजेश मालेचा, बद्रीलाल आंजना आदि ने धरने को अपना समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुवे मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की शिवराज सिंह जी की सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है यह सरकार कर्मचारी, किसान, गरीब, मजदूर विरोधी है। आपकी समस्याओ का समाधान भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ही करेंगे आपके द्वारा दिये गए ज्ञापन को हम कमलनाथ तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस नेता तरुण खींची ने कहा कि आप सभी पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देरहे हो इसके बावजूद आपको वेतन नाम मात्र का दिया जारहा है।जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि भाजपा शासन में अपना हक मांगने वालो को लाठियां ही मिलती है जबकि प्रजातंत्र में अपनी बात कहने का सब को अधिकार है।
ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार ने कहा कि कर्मचारी सेवा नियम 2019 एवं मार्च 2021 में गठित शासकीय कमेटी अनुसार संस्था कर्मचारियों को उस अनुसार ही वेतन दिया जाए।