अटलांटिक महासागर में प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 60 लोगों की मौत की आशंका, 38 बचाए गए, एक महीने पहले सेनेगल से चले थे

ब्रह्मास्त्र अटलांटि महासागर

अटलांटिक महासागर में केप वर्डे आईलैंड के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 60 लोगों की डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 38 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय मॉचुर्री में अब तक 7 डेड बॉडी आ चुकी हैं।
इंटरनेशनल आॅर्गनाइजेशन आॅफ माइग्रेशन ने बुधवार को बताया कि यह बोट पिछले महीने सेनेगल से चली थी। इसमें 100 से ज्यादा रिफ्यूजी सवार थे। नाव कब पलटी, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। इसे आखिरी बार सोमवार को एक स्पेनिश फिशिंग बोट ने देखा था। उन्होंने केप वर्डे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।