हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग ने तिरंगा बाईक रैली निकाली

मन्दसौर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस विभाग ने मंदसौर नगर में तिरंगा बाइक रैली निकाली। देशभक्ति गीतों के साथ यह रैली में पुलिस जवान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर सवार थे तथा जवानों के हाथों में तिरंगा था।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि जिले में आज से 15 अगस्त तक संचालित होने वाले च्च्हर घर तिरंगाज्ज् अभियान से जिले के हर नागरिक जुड़े। उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। कलेक्टर ने जिले वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में पिछले वर्ष फहराया गया तिरंगा सुरक्षित और मानक रूप से रखा गया हो। वे नागरिक उसी राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं।